फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The thief who came to collect the hidden salmon was caught

Palwal News: छुपाए गए सामन को लेने पहुंचे चोर को पकड़ा

Wed, 17 Jan 2024 12:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Wed, 17 Jan 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
The thief who came to collect the hidden salmon was caught
होडल। शहर की सौरोत कॉलोनी में चोरी की वारदात किए जाने का मामला सामने आया है। मजेदार बात यह रही कि मकान में चोरी करने के बाद वह कुछ सामान को इधर उधर छुपा कर रख गया, जिसे लेने के लिए जब वह दोबारा से मकान में पहुंचा तो मालिक ने चोर को दबोच लिया और सीआईए पुलिस को बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरी का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन

गिर्राज सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 जनवरी को सुबह लगभग 3 बजे चोर उसके मकान में घुस गए और काफी सामान को चुरा लिया। घटना के बाद उसने मामले की सूचना पुलिस के डायल 112 नम्बर पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। चोर ने उसके मकान से काफी सामान व 50 हजार की नकदी चुराई और सामान को इधर-उधर छुपा कर रख गया। जब चोर सामान को लेने के लिए दोबारा आया तो उसे सामान लेते समय मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए चोर से जब उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अजय बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed