फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   the test result performed by students

परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

Mon, 30 Sep 2013 11:06 PM IST
अमर उजाला, पलवल
अमर उजाला, पलवल Updated Mon, 30 Sep 2013 11:06 PM IST
विज्ञापन
the test result performed by students

रोहतक यूनिवर्सिटी के परीक्षा परिणाम को लेकर सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर सरकारी कॉलेज पलवल के विद्यार्थियों को फेल दर्शाने पर छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने जिला उपायुक्त अतुल कुमार को एक ज्ञापन देकर मांग की कि उनके परीक्षा परिणाम की दोबारा से जांच करवाई की जाए। जिला उपायुक्त अतुल कुमार ने छात्रों को मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


रोहतक यूनिवर्सिटी के हाल ही में परीक्षा परिणाम में अंबेडकर कॉलेज पलवल के बीए के 168 व बी-कॉम के 68 विद्यार्थियों को फेल दर्शाने पर कॉलेज के छात्रों ने यूनिवर्सिटी के खिलाफ सोमवार को रोष प्रकट किया। सभी को फेल दिखाने पर कॉलेज के छात्रों ने विवि प्रशासन और कुलपति के खिलाफ नारेबाज की।
विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व अंबेडकर कॉलेज के छात्र व इनसो के छात्र नेता कृष्ण डागर, पूजा चौधरी, पोमल सिंह, पूजा रानी, दीपा, सुषमा, ज्योति, धर्मवीर, तरूण, खेमचंद व नेतराम आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले साल इन छात्रों में से कुछ ने 80 प्रतिशत तक अंक प्राप्त किए थे। उनके बहुत ही अच्छे पेपर हुए थे। उनको 75-80 प्रतिशत अंक आने की उम्मीद थी, लेकिन विवि के आए परिणाम में एकाउंट्स, गणित व अंग्रेजी विषयों में दस से 12 अंक ही दिखाए गए हैं।


उन्होंने बताया कि यह परिणाम मार्किंग की वजह से गलत हुआ है, इसकी जांच कर इसे ठीक किया जाए। इस अवसर पर जिला उपायुक्त कार्यालय पर छात्रों ने विवि के अधिकारियों और कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की। जिला उपायुक्त ने छात्रों को परीक्षा परिणाम की दोबारा जांच करवाने का आश्वासन दिया है। उपायुक्त के आश्वासन के बाद छात्र-छात्राएं शांत हो गए और वापस कॉलेज लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed