फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The team that went to remove illegal occupation was attacked, the sarpanch was threatened with death

Palwal News: अवैध कब्जा हटाने गई टीम पर हमला, सरपंच को दी जान से मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 05:43 PM IST
विज्ञापन
The team that went to remove illegal occupation was attacked, the sarpanch was threatened with death
असावटी गांव में स्थिति बिगड़ने पर तोड़फोड़ दस्ता बिना कार्रवाई किए ही लौटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। असावटी गांव में शनिवार को अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। डीसी के आदेश पर बीडीपीओ पृथला प्रवीण कुमार के नेतृत्व में सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण को हटाने का अभियान चलाया जा रहा था। टीम के साथ गांव के सरपंच रवि कुमार भी मौजूद थे। अधिकारियों के मुताबिक कब्जा हटाने गई टीम पर कब्जा करने वाली महिला बबली, उसका बेटा मनोज उर्फ मन्नू और भाई रघुराज ने कार्रवाई का विरोध करते हुए हमला किया।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बबली और मनोज ने सरपंच के साथ हाथापाई की और जाति सूचक गालियां दी गईं। रघुराज ने सरपंच को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि कब्जा हटाने की कोशिश की तो गोलियां चलेंगी और कई मौतें होंगी। स्थिति बिगड़ने पर मौके पर मौजूद तोड़फोड़ दस्ता कार्रवाई किए बिना ही लौट गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सरपंच रवि कुमार की शिकायत पर गदपुरी थाना में बबली, रघुराज और मनोज के खिलाफ जाति आधारित अपमान, मारपीट, धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed