फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The teacher climbed up to repair the wire, the student received an electric shock of 11,000 volts.

Palwal News: शिक्षक ने चढ़ाया तार ठीक करने के लिए, छात्र को 11 हजार वोल्ट का लगा करंट

Sat, 25 Oct 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sat, 25 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The teacher climbed up to repair the wire, the student received an electric shock of 11,000 volts.
- पिता का आरोप, हेडमास्टर और टीचर ने प्लास पकड़ाकर बिजली का तार जोड़ने के लिए चढ़ाया था सीढ़ी पर
विज्ञापन

- करंट लगने से छात्र गंभीर रूप से झुलसा; हथीन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। जिले के पहाड़पुर गांव के सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्र के साथ बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से छात्र गंभीर रूप से झुलस गया। आरोप है कि स्कूल के हेडमास्टर और एक शिक्षक ने उसे बिजली का तार जोड़ने के लिए सीढ़ी पर चढ़ा दिया था। हादसे में बच्चे के हाथ और पैर की उंगलियां झुलस गईं। फिलहाल पुलिस ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना 18 अक्तूबर की बताई जा रही है। पीड़ित छात्र रिहान (13) के पिता असलम ने बताया कि उनका बेटा रोजाना की तरह सुबह स्कूल गया था। कुछ देर बाद हेडमास्टर साहुन ने उसे क्लास से बुलाया और स्कूल के गेट की ओर ले गए। वहां टीचर राजेश पहले से सीढ़ी लेकर खड़ा था। आरोप है कि दोनों शिक्षकों ने रिहान को प्लास पकड़ाकर ऊपर बिजली का तार जोड़ने के लिए कहा। इसी दौरान गेट के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से उसे जोरदार झटका लगा और वह नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन


बिजली के करंट से रिहान के हाथ और पैरों की उंगलियां बुरी तरह झुलस गईं। आसपास मौजूद छात्रों और लोगों ने मिट्टी लगाकर उसकी हालत सुधारने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत नल्हड़ मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि छात्र के हाथ-पांव की स्थिति गंभीर है और आगे उपचार के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता असलम का कहना है कि हेडमास्टर और टीचर की लापरवाही से उनके बेटे की जिंदगी खतरे में पड़ गई है। उन्होंने दोनों पर सख्त कार्रवाई मांग की है। हथीन थाना प्रभारी हरी किशन ने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत पर सरकारी स्कूल के हेडमास्टर साहुन और टीचर राजेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है, छात्र के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed