फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The strike by sanitation workers continues for the 10th day.

Palwal News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 10वें दिन भी जारी, शहर कूड़े से बजबजाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The strike by sanitation workers continues for the 10th day.
शहर में प्रतिदिन निकलता है 110 टन कूड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के सफाई कर्मचारी हड़ताल रविवार को लगातार दसवें दिन हड़ताल पर रहे। वहीं, दूसरी ओर नई कंपनी के साथ अनुबंध प्रक्रिया पूरी न होने के कारण सफाई कार्य ठप पड़ा रहा। इन कारणों से शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं।


शहर में प्रतिदिन लगभग 110 टन कूड़ा निकलता है, जिसे उठाने के लिए पर्याप्त साधन नहीं हैं। शहर के सभी 31 वार्डों में कूड़ा उठान बंद होने से हालात बदतर हो गए हैं। प्रमुख चौराहों और बाजारों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आगरा चौक, मीनार गेट बाजार, कैंप मार्केट, रसूलपुर चौक और किठवाड़ी चौक जैसे व्यस्त क्षेत्रों में गंदगी से दुर्गंध फैली है।
विज्ञापन




नई कंपनी दो माह बाद करेगी सफाई

सफाई के लिए चयनित नई कंपनी ने कार्य करने के लिए दो माह का समय और ले लिया है। इससे शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। पूरा शहर कूड़े के ढेर में तब्दील हो रहा है। नगर परिषद द्वारा ठोस वैकल्पिक व्यवस्था न करने से घर-घर से कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। स्थानीय निवासी मुख्य चौराहों पर कूड़े को डाल रहे हैं। इससे शहर में हर तरफ कूड़ा ही कूड़ा नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल दर साल गिर रही है स्वच्छता रैंकिंग

साल 2025 के स्वच्छता सर्वेक्षण में 824 शहरों में से पलवल को 427वां स्थान मिला, जबकि हरियाणा के 88 शहरों में यह 49वें पायदान पर रहा। पिछले साल 2024 की तुलना में 161 रैंक की गिरावट दर्ज की गई थी। साल 2023 में देश में 266वां और राज्य में 13वां स्थान प्राप्त हुआ था। यह स्थिति तब है जब नगर परिषद हर महीने करीब 70 लाख रुपये सफाई पर खर्च कर रही है।


कोट

पूरे प्रदेश में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। शहर को साफ रखने के लिए तीन महीने के लिए टेंडर जल्द ही जारी किया जाएगा। शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर परिषद प्रशासन पूरी तरह से जुटा है। -डॉ. यशपाल, चेयरमैन, नगर परिषद, पलवल



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article