फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The streets steeped in rain water

बरसात के पानी में डूबी शहर की सड़कें

Sun, 17 Jul 2016 04:38 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Sun, 17 Jul 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
The streets steeped in rain water
भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

थोड़ी सी बरसात में ही शहर में जलभराव होना जैसे शहर की स्थायी समस्या बन गया है। शनिवार सुबह हुई बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से तो लोगों को राहत मिली, परंतु जगह-जगह जलभराव होने से लोगों ने परेशानी भी झेली। 

विज्ञापन

जगह-जगह हुए जलभराव से जूझते हुए लोग अपनी नौकरी पर जाने को मजबूर रहे। वहीं बरसात में जलभराव ना हो इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर कोई प्रबंध नहीं किए गए। यहां तक कि मानसून शुरू होने से पहले नियमित रुप से होने वाली नालों की सफाई भी नहीं कराई गई, जिसका खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।   
विज्ञापन


बरसात के कारण रहा चक्का जाम
शनिवार को सुबह शुरू हुई तेज बरसात ने  शहर की सूरत ही बिगाड़ दी। बरसात के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। जलभराव होने से शहर का चक्का जाम हो गया। शहर का कोई ऐसा क्षेत्र नहीं था, जहां बारिश का पानी न जमा हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर पानी जमा होने के कारण  जाम लग गया।  गाड़ियों के कारण हाईवे पर लंबी लाइन लग गई। हाईवे पर पानी निकासी के लिए बनाए हुए नालों की सफाई न होने के कारण नालों की सारी गंदगी सड़क पर आ गई और सड़क पर पानी भर गया।  लोग अपने-अपने वाहनों को इधर-उधर से निकलने के चक्कर में जाम में फंस गए। महाराणा प्रताप (सेक्टर-2) चौक  से लेकर महर्षि दयानंद चौक (आगरा चौक) तक जाम लगा रहा। 


यहां भी  भर गया पानी
पानी की निकासी ना होने के कारण शहर की कई कॉलोनियों मोती कॉलोनी, आर्य नगर, जवाहर नगर कैंप के कुछ हिस्सों, श्याम नगर, एकता नगर, कालड़ा कॉलोनी, मोहन नगर, कृष्णा कॉलोनी, भाटिया कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी व पंचवटी कॉलोनी के कई हिस्सों में पानी भर गया। इन कॉलोनियों में लोगों के घरों में भी पानी भर गया। वहीं नालों की सफाई को लेकर नगर परिषद की चेयरपर्सन इंदू भारद्वाज ने कहा कि अधिकारियों को नालों की शीघ्र सफाई कराने के आदेश दिए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed