फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The Seva Jyoti Kalash Yatra will be taken out tomorrow.

Palwal News: कल निकलेगी सेवा ज्योति कलश यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The Seva Jyoti Kalash Yatra will be taken out tomorrow.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
जिले में सात अक्टूबर को सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। गौरव गौतम ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य नागरिकों को विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प से जोड़ना है। इसमें जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से लोग भाग लेंगे। उन्होंने एसडीएम को अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शहर के इंडोर स्टेडियम में यात्रा का मुख्य कार्यक्रम होगा। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा विकसित भारत-2047 की थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। मंत्री ने सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा यात्रा का रूट चार्ट जल्द अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर समेत विधायक व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed