फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The scoundrel who was running away after robbing a pickup was arrested in an encounter.

Palwal News: पिकअप लूटकर भाग रहे बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
The scoundrel who was running away after robbing a pickup was arrested in an encounter.
हथीन। कुंडली-मानेसर एक्सप्रेसवे पर मंडकोला पुलिस चौकी क्षेत्र में बदमाशों ने एक पिकअप वाहन लूट लिया। वाहन में लगे जीपीआरएस के जरिए पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रैक की और मथुरा पुलिस को सूचना दी। मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में जब पुलिस पकड़ने गई तो पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। पुलिस ने लूटी गई पिकअप बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

हथीन थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पिकअप चालक रणवीर ने शिकायत दर्ज कराई है कि 28 दिसंबर को वह मथुरा से प्रिंटिंग रोल लेकर बागपत-सोनीपत गया था। वापसी में बादली कट के पास तीन लोगों ने उसे रोककर लिफ्ट मांगी। मंडकोला क्षेत्र में बदमाशों ने गाड़ी रुकवाकर ड्राइवर को बंधक बना लिया और मोबाइल व नकदी लूटकर उसे सड़क किनारे फेंक दिया। सूचना मिलने पर मथुरा पुलिस ने कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान बदमाश लखन, आशीष, और शकील को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने फायरिंग की थी, जिस पर जवाबी कार्रवाई में उनके पैर में गोली लगी। लूट में इस्तेमाल वाहन को भी बरामद कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed