{"_id":"6a6d032ed3ba79393400ec94","slug":"the-role-of-eros-and-aeros-is-crucial-in-the-sir-palwal-news-c-24-1-pal1008-126554-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: एसआईआर में ईआरओ-एईआरओ की भूमिका अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: एसआईआर में ईआरओ-एईआरओ की भूमिका अहम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में ईआरओ और एईआरओ के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों को मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईआरओ और एईआरओ एसआईआर प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि शुक्रवार से 30 अगस्त तक प्राप्त होने वाले दावे और आपत्तियों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण किया जाए। सभी दस्तावेजों की जांच सावधानीपूर्वक करने और भारत निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई है या विवरण में विसंगति मिली है, उनकी विशेष जांच की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।