{"_id":"589075f44f1c1b2f3de81bd3","slug":"the-resentment-of-people-denied-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी न मिलने से लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी न मिलने से लोगों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी की घोषणा के ढाई महीने बीत जाने के बाद भी लोगों को नकदी के लिए काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। शादियों का सीजन शुरू होने से लोग एटीएम और बैंकों के बाहर घंटों लाइन में खडे़ होने को मजबूर हैं। सरकार की घोषणा के मुताबिक, नकदी न मिला पाने से उपभोक्ताओं में रोष पनपने लगा है।
विज्ञापन
अधिकांश एटीएम बंद होने से परेशानी और ज्यादा है। शहर में लगभग एक दर्जन एटीएम हैं, जिनमें कभी-कभी ही नकदी निकल पाती है। अधिकांश एटीएम के शटर काफी समय से ही बंद पडे़ हैं। सरकार की घोषणा के अनुसार, एक दिन में दस हजार की नगदी निकलना तो दूर की बात, यहां तो कई एटीएम के शटर ही बंद रहते हैं। जैसे ही किसी एटीएम से नकदी निकलने की सूचना मिलती है, लोग अपने अन्य काम छोड़कर दौड़ पड़ते हैं।
विज्ञापन
कुछ बैंकों को लेकर शिकायत
एटीएम से दस हजार की नकदी निकाल रही है। कुछ बैंकों में पहले से ही नकदी नहीं मिलने की शिकायत बनी हुई है। हालांकि पीएनबी सरकार की घोषणा के अनुसार, उपभोक्ताओं को नकदी उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
-आरसी वर्मा, शाखा प्रबंधक, पीएनबी।