Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The onset of cold increases joint pain in the elderly

Palwal News: ठंड की दस्तक से बुजुर्गों के जोड़ों में बढ़ी टीस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
The onset of cold increases joint pain in the elderly
मौसम में बदलाव से बुजुर्ग सर्दी, खांसी और जुकाम की चपेट में भी आ रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। मौसम में बदलाव और ठंडक बढ़ने के साथ ही बुजुर्गों की सेहत पर इसका असर दिखने लगा है। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में जोड़ों के दर्द, खांसी-जुकाम और सांस संबंधी परेशानियों से पीड़ित बुजुर्ग मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सुबह और शाम के समय ठंड के कारण गठिया और जोड़ों के दर्द से परेशान बुजुर्गों की तकलीफ पहले से बढ़ गई है।

वहीं, मौसम में बदलाव से बुजुर्ग सर्दी, खांसी और जुकाम की चपेट में भी आ रहे हैं। बुजुर्ग बताते हैं कि सुबह के समय बिस्तर से उठने के दौरान घुटनों और हाथ-पैरों के जोड़ों में अधिक अकड़न महसूस होती है। कुछ देर चलने-फिरने के बाद भी दर्द बना रहता है।
विज्ञापन


चिकित्सक डॉ. सुदीप सैनी ने बताया कि तापमान में गिरावट के साथ बुजुर्गों में जोड़ों के दर्द और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में पहले से गठिया या जोड़ों की बीमारी से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। ठंड के कारण मांसपेशियों और जोड़ों में अकड़न बढ़ सकती है। बुजुर्ग सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनकर, ठंड से बचाव करें। सुबह को जल्दी व देर शाम तक टहलने से बचें और क्षमता के अनुसार व्यायाम करें। एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठने से बचें। खांसी-जुकाम होने पर गर्म पानी का सेवन करें। लापरवाही से बचते हुए चिकित्सकीय परामर्श लें। जोड़ों में लगातार दर्द या सूजन होने पर डॉक्टर से जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद हुआ इजाफा
बुधवार - 52
बृहस्पतिवार -55
शुक्रवार - 57
शनिवार - 60
सोमवार -65
बातचीत
सुबह के समय घुटनों में काफी दर्द रहता है। कुछ दूर चलने में ही जोड़ दुखने लग जाते हैं। आज डॉक्टर को दिखाकर दवा ली है। - इदरीश, पुन्हाना
मौसम बदलने के साथ ही खांसी और जुकाम की शिकायत शुरू हो गई है। तीन दिन से परेशान होकर हैं, आज दवा लेने आए हैं। - फरीदा, संजय कॉलोनी
सुबह-शाम की ठंड से कमर और हाथ-पैर के जोड़ों का दर्द बढ़ गया है। दर्द के कारण सीढ़ियां चढ़ना और उतरने में परेशानी होती है। - पुष्पा, आलापुर
पहले सुबह-शाम के समय खेतों पर टहलने निकल जाते थे। लेकिन दो-तीन दिन से जुकाम के साथ सीने में जकड़न महसूस हो रही है। - दीनू, मालोखरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed