{"_id":"5706975c4f1c1b5319c812e9","slug":"the-nurse-also-involve-delivery","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां नर्स कराती हैं डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां नर्स कराती हैं डिलीवरी
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Thu, 07 Apr 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
नर्सों की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं का हथीन के अस्पताल में दम निकल रहा है। पांच वर्ष बीत गए लेकिन यहां कोई महिला चिकित्सक नहीं आई। यहां पर गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी भी नर्स ही कराती हैं, जबकि डिलीवरी हट में लेडी डॉक्टर का होना जरूरी है।
विज्ञापन
लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सरकार ने यहां करोड़ों रुपये खर्च कर भवन तो बना दिए है, लेकिन करीब तीन लाख की आबादी की स्वास्थ्य सेवाएं राम भरोसे हैं। अस्पताल में आने वाला हर मरीज पर्याप्त सेवाएं नहीं मिलने से आहत है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली महिलाओं को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
आबादी के हिसाब से यहां पर न तो चिकित्सक हैं, न ही महिला चिकित्सक। महिलाओं का इलाज यहां पर एक मात्र नर्स के भरोसे है। नागरिक अस्पताल में हर वक्त एक्सरे रूम में ताला लटका रहता है। आपातकालीन सेवा के लिए ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक यहां पर बंक मारने से नहीं चूकते।
विज्ञापन
अस्पताल में करीब एक साल से एसएमओ भी नहीं है। इस कारण अस्पताल का स्टॉफ भी लापरवाही बरतने में कोई कमी नहीं छोड़ता। एसएमओ न होने के कारण मरीज भी लापरवाही की शिकायत किसी से नहीं कर पाते।
----
सुझाव:
-पलवल नागरिक अस्पताल में 50 से भी ज्यादा चिकित्सक हैं, कुछ चिकित्सक यहां भेज दिए जाए तो लोगों को सुविध मिल सकती हैं।
-आपातकालीन स्थिति में रात के समय एक डाक्टर की ड्यूटी जरूरी है।
-हथीन में एसएमओ की नियुक्ति की जाए।
-अस्पताल में एक महिला चिकित्सक की नियुक्ति हो।
---
- अस्पताल में चिकित्सक का होना बहुत जरूरी है, लेकिन एक भी महिला डॉक्टर न होना अस्पताल व महिला मरीजों के लिए अभिशाप है।
-ज्योति दीक्षित, सामाजिक कार्यकर्ता।
----
- यहां के अस्पताल की समस्याएं आए दिन मीडिया में प्रकाशित होती हैं, लेकिन शायद यह बात विभागीय अधिकारियों तक नहीं पहुंच पा रही है। सरकार को हथीन की तरफ ध्यान देकर अस्पताल में डाक्टरों की नियुक्ति करनी चाहिए।
- अंजू गर्ग, पार्षद, नपा हथीन।