फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The number of devotees who circumambulate decreased

Palwal News: परिक्रमा देने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हुई कम

Mon, 07 Aug 2023 11:25 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Mon, 07 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
The number of devotees who circumambulate decreased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। नूंह में हुई हिंसा का असर ब्रज 84 कोस परिक्रमा पर साफ दिखाई दे रहा है। परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं की संख्या कम हो गई है। परिक्रमा देने वाले श्रद्धालु पीछे राजस्थान सीमा के अंदर ही रुके हुए हैं तथा हरियाणा सीमा के अंदर पूरी तरह से शांति होने का इंतजार कर रहे हैं। कम संख्या में ही श्रद्धालु निकलकर आ रहे हैं। हालांकि नूंह हिंंसा के बाद मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा पहले भी ज्यादा श्रद्धालुओं की सेवा करनी शुरू कर दी गई है। मुस्लिम समाज परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं की सेवा कर आपसी भाईचारे का संदेश दे रहे हैं, लेकिन हिंसा के बाद श्रद्धालुओं में डर है।
ब्रज की एतिहासिक 84 कोस परिक्रमा में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा देते हैं। इस बार भी परिक्रमा पूरे जोरों पर थी कि नूंह में 31 जुलाई को जलाभिषेक यात्रा के दौरान हिंसा हो गई तथा जबरदस्त पथराव व आगजनी की घटना हो गई। उसके बाद जिले में होडल-हसनपुर तथा तथा पलवल में आगजनी व तोडफोड़ की घटनाएं शुरू हो गईं। जिसे देखते हुए श्रद्धालुओं की संख्या एकाएक कम होने लगी है। राजस्थान सीमा में ही श्रद्धालु रुके हुए हैं। कुछ-कुछ कर श्रद्धालु निकल रहे हैं।
विज्ञापन


पहले की तरह चल रहा सेवाभाव का काम
प्रशासन व मुस्लिम समुदाय के लोगों की माने तो जिस प्रकार पहले सेवा भाव से श्रद्धालुओं की आवभगत की जा रही थी उसी प्रकार परिक्रमा मार्ग में सेवा भाव काम चल रहा है। दरसल, 18 जुलाई से शुरू हुई ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु भगवान कृष्ण की लीला स्थली रहे , बृज क्षेत्र की परिक्रमा करने के लिए प्रति महीने आते रहते हैं लेकिन 4 वर्ष बाद आने वाली परसोत्तम मास में श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में पहुंच जाती है ,जहां परिक्रमा करने वाली श्रद्धालु की सेवा में हर वर्ष की तरह हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोग करते चले आ रहे थे लेकिन 31 जुलाई को दो समुदाय हुए सांप्रदायिक दंगे के बाद ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा पर भारी असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या कहते है ब्रज के लोग

ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा सांप्रदायिक दंगे के बाद काफी संख्या में कम हुई है। ब्रज परिक्रमा के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किसी श्रद्धालु के साथ कोई घटना को अंजाम नहीं दिया । परिक्रमा के दौरान सेवा में जुटे हुए ।

- राम अवतार प्रधान ब्रज परिक्रमा समिति प्रधान



ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में मुस्लिम समुदाय के लोग भंडारा लगाकर लोगों की सेवा कर रहे हैं समाज की तरफ से किसी प्रकार की परिक्रमा कोई दिक्कत नही है । मुस्लिम समाज के लोग परिक्रमा के दौरान लोगों की सुरक्षा में ठीकरी पहरे लगा रहे हैं पर श्रद्धालु दंगे की सूचना के बाद कम हुए है।


- इकबाल जेलदार पूर्व सरपंच मुस्लिम समाज



ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में नूंह व पलवल पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा मुहैया कराई गई है लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं, क्षेत्र में अमन व शांति सद्भावना के भाई चारे को बनाए रखें। यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं।

- रणबीर सिंह एसडीएम होडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed