फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The married woman was killed by drinking poison for not getting the car in dowry.

दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को जहर पिलाकर मार डाला

Sat, 23 Apr 2022 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
The married woman was killed by drinking poison for not getting the car in dowry.
पलवल। सदर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दहेज में कार और जूलरी की मांग पूरी न होने पर पति भोले और सास पूनम ने विवाहिता पूजा को जबरन जहर पिला दिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। आरोपी पिछले लंबे समय से दहेज की मांग के लिए महिला को प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने पूजा के भाई रमेश चौहान की शिकायत पर पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई धर्मपाल के अनुसार, गांव मीतरोल निवासी रमेश चौहान ने शिकायत दर्ज कराई है कि करीब चार साल पहले उसकी बहन पूजा की शादी गांव महेशपुर निवासी भोले उर्फ इंद्रजीत के साथ हुई थी। शादी में दिए दहेज से सुसराल वाले संतुष्ट नहीं थे। छह महीने बाद ही पूजा के साथ अधिक दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने लगे। पूजा का पति भोले कार की मांग करता था, जबकि सास पूनम सोने के कुंडलों की मांग करती थी। मांग पूरी न होने पर दोनों उसके साथ मारपीट करते थे। कई बार उन्हें समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे बाज नहीं आए। बृहस्पतिवार को भोले और पूनम ने पूजा को जबरदस्ती जहर पिला दिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed