फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The man had cheated by posing as his uncle

Palwal News: चाचा बनकर की थी ठगी पुलिस ने मथुरा से दबोचा

Wed, 15 Oct 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Wed, 15 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
The man had cheated by posing as his uncle
-पीड़ित मजदूर से बीमार बेटी का बहाना बनाकर ठगे पैसे, आरोपी के पास से बरामद हुआ ठगी में इस्तेमाल मोबाइल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक ऐसे साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने निजी जानकार का चाचा बनकर की थी 15 हजार की ठगी की थी। साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि माछीपुरा निवासी राजबीर ने शिकायत दी थी कि वह मेहनत मजदूरी करता है। बीती 20 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे उसे एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को उसका चाचा हरद्वारी बताया और कहा कि उसकी बेटी बीमार है, जिसके इलाज के लिए तुरंत 15 हजार की जरूरत है। विश्वास में आकर राजबीर ने हसनपुर बाजार स्थित सीएससी सेंटर से बताए गए नंबर पर रकम ट्रांसफर कर दी।


अगले दिन जब राजबीर ने अपने असली चाचा हरद्वारी से बात की तो उन्होंने किसी रकम की मांग से इनकार कर दिया। तब राजबीर को पता चला कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गया है। इस पर उसने तुरंत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि तकनीकी जांच और बैंक रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस ने 14 अक्तूबर 2025 को मथुरा जिले के गोवर्धन स्थित देवसरस गांव से आरोपी असरुद्दीन को दबोचा। उसके कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि इस ठगी नेटवर्क से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed