फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The groom arrived with the wedding procession drunk, the bride's father refused to marry.

Palwal News: नशे में बरात लेकर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन के पिता ने शादी से किया इन्कार

Mon, 04 Mar 2024 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
The groom arrived with the wedding procession drunk, the bride's father refused to marry.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के एक गांव में आई बरात में फेरे के दौरान दूल्हे को नशे में देख दुल्हन के परिजन भड़क गए। दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे की हालत देख शादी करने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान दूल्हे के परिजनों तथा रिश्तेदारों ने दुल्हन के परिजनों से गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। इस दौरान दुल्हन के परिजनों ने मौके पर पुलिस बुला ली।
चांदहट थाना के अंतर्गत एक गांव में बरात बिना फेरों के ही वापस लौट गई। आरोप है कि नशेड़ी दूल्हा नशे में ही फेरों के लिए पहुंच गया। दूल्हे के नशेड़ी होने का पता चलने पर लड़की पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। दोनों पक्षों के बीच काफी विवाद हो गया और दुल्हे के परिजनों ने गाली-गलौच भी किया। इसके बाद दुल्हन के पिता मौके पर ही पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और दुल्हे व उसके पिता को अपने साथ थाने ले गई। उधर दुल्हन के परिजनों ने शादी रुकवाकर बरात को वापिस लौटा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार रात को कार्यक्रम स्थल पर बरात के पहुंचते ही दूल्हा राहुल अजीब हरकतें करने लगा। वह नशे में चूर था। इसका दुल्हन पक्ष के लोगों को पता चला तो विवाद हो गया। बाद में नशे में ही दूल्हा फेरों पर पहुंच गया तथा वहां पहुंचकर भी उसने हरकत करनी शुरू कर दी। यह देख दुल्हन के परिजन गुस्सा हो गए और उन्होंने उसे फेरों से उठा दिया। यह देख दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया तथा हाथापाई की नौबत आ गई। इसके बाद दुल्हन के पिता ने शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही पंचायत चल रही है। अभी देर शाम तक लड़की पक्ष की तरफ से कोई शिकायत पुलिस में नहीं दी गई। चांदहट थाना प्रभारी दलबीर सिंह के अनुसार दूल्हे के नशे में होने के कारण लड़की पक्ष ने विवाह करने से इन्कार कर दिया। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। अभी दोनों पक्षों में पंचायत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed