फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The GPS location of the accident site should be made available: Deputy Commissioner

दुर्घटना स्थल की जीपीएस लोकेशन करवाई जाए उपलब्ध : उपायुक्त

Thu, 10 Feb 2022 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The GPS location of the accident site should be made available: Deputy Commissioner
पलवल। उपायुक्त कृष्ण कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़क सुरक्षा नियमों की सख्ती से पालना की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दुर्घटना स्थलों की सही तरीके से जीपीएस लोकेशन उपलब्ध कराएं। उपायुक्त यहां जिला सचिवालय में सड़क सुरक्षा नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए आयोजित बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने रसूलपुर चौक पर निर्माण सामग्री को हटवाने, चालान बढ़ाने, नो पार्किंग जोन के बोर्ड लगाने, नगर परिषद क्षेत्र में रोड मार्किंग करने, अवैध होर्डिग्स को हटाने, हाईवे पर अवैध कटों को बंद करने, ऐलीवेटिड पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने, हाईवे पर गैर कानूनी तरीके से वाहनों को पार्क करने वालों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में हाईवे के मुख्य चौराहों पर लाल बत्ती लगाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाए। जिला परिवहन अधिकारी एवं प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव जितेश कुमार ने सड़क सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों, प्रबंधों तथा स्कूल सुरक्षित वाहन नीति के कार्यान्वयन बारे आवश्यक जानकारी व विवरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम पलवल वैशाली सिंह, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता नरेंद्र यादव, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गौतम कुमार, उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त स्नेहलता, पंचायत राज के कार्यकारी अभियंता सुरेशचंद, हरियाणा रोडवेज पलवल के महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह, रेंज फोरेस्ट ऑफिसर अमनदीप, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के उपमंडल अधिकारी देवेंद्र सिंह, जिला नगर योजनाकर देवेंद्रपाल, एनएचएआई के आरई बृजेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed