{"_id":"6ae3964ed0dcc6f28d0bece5","slug":"nine-complaints-received-at-the-grievance-redressal-camp-palwal-news-c-25-1-mwt1009-116847-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: समाधान शिविर में पहुंचीं नौ शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: समाधान शिविर में पहुंचीं नौ शिकायतें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। लघु सचिवालय स्थित सभागार में वीरवार को जिला स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किया गया। इसमें उपायुक्त अखिल पिलानी ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में कुल नौ शिकायतें प्राप्त हुईं। शिकायतों में परिवार पहचान पत्र में संशोधन, बीपीएल कार्ड बनवाने, गांव के आम रास्ते से अवैध निर्माण हटाने, पेयजल संकट, गांवों की सड़कों के निर्माण और जलभराव से संबंधित मामले शामिल रहे।
उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आयोजित समाधान शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को पारदर्शी और बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। नागरिक इनमें पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं।