फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The first modern children's park will be built in the district at a cost of five crores

Palwal News: पांच करोड़ की लागत से जिले में बनेगा पहला मॉडर्न चिल्ड्रन पार्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The first modern children's park will be built in the district at a cost of five crores
- अगवानपुर के पास करीब एक एकड़ में होगा निर्माण, ओपन जिम, साइकिल ट्रैक और एटीएम की मिलेंगी सुविधाएं
विज्ञापन


-जिला प्रशासन ने शुरू की औपचारिकताएं, साल के अंत तक निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना

सचिन कुमार
पलवल। जिले में नगर परिषद ने पांच करोड़ रुपये की लागत से पहला मॉडर्न चिल्ड्रन पार्क बनाने का निर्णय लिया है। यह पार्क अगवानपुर के पास करीब एक एकड़ क्षेत्र में बनाया जाएगा। पार्क में बच्चों के लिए खेल-कूद की अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। साथ ही बुजुर्गों के लिए ओपन जिम, ओपन थिएटर, साइकिल ट्रैक और एटीएम जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नगर परिषद के अनुसार, इस प्रोजेक्ट के लिए आवश्यक औपचारिकताओं को अगले तीन से चार महीनों में पूरा कर लिया जाएगा और इस साल के अंत तक निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जल्द ही इसके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस पार्क का उद्देश्य बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी मनोरंजन और फिटनेस से जुड़ी बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

पार्क में मिलेंगी ये अत्याधुनिक सुविधाएं

1. साइकिल ट्रैक


2. ओपन जिम


3. ओपन थिएटर


4. एटीएम सुविधा


5. फव्वारे और कृत्रिम झरने


6. झूले और बच्चों के खेल उपकरण


7.वॉकिंग और जॉगिंग ट्रैक


8. शौचालय तथा वाटर कूलर

--------------------------------------------
विज्ञापन

शहर के 24 पार्कों की भी बदलेगी सूरत

पलवल शहर की सड़कों के बाद प्रशासन का ध्यान अब हरियाली व पार्कों की तरफ है। जहां एक तरफ नई बसी कॉलोनियों में नई सड़कें बनाई जा रही हैं। वहीं, दूसरी ओर शहर में बने सभी पार्कों की सूरत बदलने के लिए भी पहल कर दी गई है। कुछ दिन पहले तक नगर परिषद की तरफ से टेंडर निकालकर यह सभी काम करवाने की प्रक्रिया चल रही थी लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से अब सभी पार्कों का जीर्णोद्धार सीएमएस के तहत किया जाएगा। एडीसी के नेतृत्व में हुई बैठक में इसको लेकर चर्चा की गई थी। बैठक में जिले की बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। इस पर सहमति बनने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार छोटे-बड़े सभी पार्कों का नवीनीकरण होना है इसमें कई करोड़ों की लागत आएगी। इसमें निजी कंपनियां प्रशासन का सहयोग करेंगी। वहीं, लोगों को आकर्षित करने के लिए कई पार्कों में सेल्फी पॉइंट भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




चिल्ड्रन पार्क पूरी तरह से मॉडर्न सुविधाओं से लैस होगा और इसे जिले के सबसे बेहतरीन सार्वजनिक स्थलों में शामिल किया जाएगा। पार्क का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना भी है।- डालचंद एक्सईएन नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed