फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The fire started due to gas leakage from the pipeline; fire brigade workers brought it under control

Palwal News: पाइपलाइन से गैस हुई लीक होने से लगी आग, फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने पाया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The fire started due to gas leakage from the pipeline; fire brigade workers brought it under control
-नानक डेयरी रोड़ पर पीएनजी पाइपलाइन में कट लगने से हुआ हादसा
विज्ञापन

-सूचना मिलते ही मचा हड़कंप, लोग घरों को छोड़कर बाहर की ओर भागे
संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। शहर में नानक डेरी रोड़ पर घर के लिए जा रही पीएनजी गैस में पाइपलाइन में अचानक आग लग गयी। आग लगने की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया लोग अपने घरों को छोड़कर भाग खड़े हुए । गनीमत यह रही की आसपास के लोगों ने सूचना मिलने के साथ आसपास बिजली के उपकरण व गैस बंद कर दी। पुलिस व दमकल विभाग को सूचना गई। खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
शुक्रवार की सुबह अचानक नानक डेरी रोड पर स्थित अशोका गार्डन के समीप रोड से घरों में सप्लाई होने वाली पीएनजी गैस पाइपलाइन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही लोगों में हड़कंप मच गया। लोग अपने घरों को छोड़कर दूसरी तरफ भागने लगे। घटना के दौरान आसपास के लोगों ने दमकल विभाग व पुलिस को मौके पर बुला लिया। थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने मामले की सूचना पीएनजी गैस पाइपलाइन के अधिकारियों को दी । सूचना के बाद गैस पाइपलाइन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने गैस पाइपलाइन को बंद करवा कर आग पर काबू पा लिया । पाइप लाइन में आग बंद होने के साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के वाहन रुकवाए
आग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एतिहातन आसपास के क्षेत्र में अलर्ट जारी करते हुए वाहन रुकवा दिए। इससे आसपास की सड़कों पर वाहनों का जमघट लग गया। कौतूहलवश लोग पुलिसकर्मियों से वाहन रुकवाने की वजह जानने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed