{"_id":"571ca8b34f1c1bf9288b5073","slug":"the-fire-killed-three-cattle-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में आग से तीन मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में आग से तीन मवेशियों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Sun, 24 Apr 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
खेत में आग
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड के गांव सहनौली में एक खेत में शनिवार दोपहर को आग लग गई। आग से तीन मवेशी व हजारों रुपये का पशुचारा तथा ईंधन जल गया। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। आग पर काबू पाने के लिए होडल से दमकल की गाड़ी को बुलाया गया, तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
गांव सहनौली में दोपहर के वक्त गांव निवासी धर्मवीर, सीताराम, लक्ष्मण, दौलत व सोहन सिंह के नौहरे के निकट ग्रामीणों ने आग की लपटों को निकलते देखा। हवा के साथ-साथ आग ने विकराल रूप धर लिया। ग्रामीणों ने आग को देख शोर मचाना शुरू कर दिया, लेकिन तब तक आग से झुलसकर तीन पशुओं की मौत हो गई और ग्रामीणों का पशुचारा व ईंधन भी जल गया। ग्रामीणों ने आग लगने के कारणों की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन