फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The farmers of Sehrawat Pal took command of the strike

सहरावत पाल के किसानों ने संभाली धरने की कमी

Wed, 29 Sep 2021 10:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
The farmers of Sehrawat Pal took command of the strike
पलवल के अटोहां चौक पर धरना देते किसान। - फोटो : Palwal
पलवल। केेएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहा किसानों का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। धरने की कमान सहरावत पाल के किसानों ने संभाली। पाल की तरफ से सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से पहुंचे। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में आयोजित धरने की अध्यक्षता महेंद्र सरपंच गहलब ने की, जबकि संचालन नरेंद्र सहरावत ने किया।
विज्ञापन

धरने में सबसे पहले गांव औरंगाबाद में हुई एक परिवार के पांच लोगों की मौत पर शोक जताया गया। किसानों ने दो मिनट का मौन धारण कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। किसान नेताओं ने कहा कि नए कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर किसान पिछले 10 माह से संघर्ष कर रहे हैं। पिछले 10 माह में किसानों ने कई बार राष्ट्रीय राजमार्ग, केएमपी और केजीपी एक्सप्रेसवे को जाम किया। एक बार रेलमार्ग को जाम किया। पुलिस की लाठियां खाईं। पुलिस द्वारा किसानों पर मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। इसके बावजूद किसानों में जोश की कमी नहीं है। किसान पूरी ताकत के साथ अपनी मांगों पर अडिग हैं। किसान आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। आने वाले सभी चुनावों में किसान भाजपा सरकार को हराने का काम करेंगे। धरने को दरियाब सहरावत, सुखबीर सहरावत, नरेश सहरावत, चतर सहरावत, खुशीराम सहरावत, सतबीर नंबरदार, सुभाष मैनेजर, हल्लू पंडित, सुंदर सरपंच, उदय सिंह सरपंच, सोहनलाल प्रधान, राजेंद्र बैंसला, ग्यासीराम छाता, जगदीश दुर्गापुर, चंद्रमुनि धतीर, हुकम सिंह अटोहां, बीर सिंह चौाहन ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed