{"_id":"6a9330cec2c38cd721080cab","slug":"the-encroachment-case-has-reached-the-court-palwal-news-c-24-1-pal1008-127552-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कब्जे का मामला अदालत पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कब्जे का मामला अदालत पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। स्थानीय गढ़ी से जयंती मोड़ तक जाने वाले मुख्य रास्ते पर अवैध निर्माण का मामला स्थानीय सिविल जज विनय काकरान की अदालत में पहुंच गया। अदालत ने इस संबंध में नगर पालिका को नोटिस जारी कर दिया है। नगर पालिका के एडवोकेट नरेश शर्मा ने बताया कि अदालत में इस मामले की सुनवाई दो सितंबर को होगी। नगर पालिका द्वारा इस मामले में पालिका का पक्ष रखा जाएगा। नगर पालिका सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि संबंधित मुख्य रास्ते की सड़क की निशानदेही कराने के लिए स्थानीय तहसीलदार को पत्र भेजा गया है। जिला नगर आयुक्त भी इस मामले में निर्देश जारी चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्य रास्ते पर अवैध कब्जा करने की शिकायत पूर्व पार्षद रविन कुमार ने जिला समाधान शिविर में जिला उपायुक्त जयेंद्र सिंह छिल्लर के सामने रखी। शिकायत में आरोप लगाया है कि बिना किसी स्वीकृत नक्शा के अवैध कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। जिला उपायुक्त ने आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिया।