फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The elderly represent our heritage and legacy

Palwal News: बुजुर्ग हमारी विरासत और धरोहर, परंपरा को देते हैं सही दिशा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The elderly represent our heritage and legacy
मेरा युवा भारत ने कस्तूरबा गांधी स्कूल में मनाया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। मेरा युवा भारत नूंह, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से गुरुवार को खंड तावडू के कस्तूरबा गांधी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के दादा-दादी और नाना-नानी ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में वृद्धजनों के प्रति सम्मान की भावना पैदा करना था ताकि बुजुर्ग उपेक्षित महसूस न करें। कार्यक्रम में बताया गया कि बुजुर्ग हमारी विरासत और धरोहर हैं, जिनसे हमारी संस्कृति और परंपरा को सही दिशा मिलती है।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रतीक धनखड़ ने कहा कि बुजुर्गों के सम्मान को सबसे ऊंचा बताया गया है। वृद्धजनों की सेवा से ही बच्चों में अच्छे संस्कार और अच्छे आचरण का निर्माण होता है।
विज्ञापन

मेरा युवा भारत नूंह की ओर से राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ममता धवन ने भी बुजुर्गों को सम्मान देने पर जोर दिया। इस अवसर पर छात्रों को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जरूरी पाठ्य सामग्री भी भेंट की गई। इस मौके पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ के अध्यक्ष फरियाद मोहम्मद व महेंद्र कुमार, वंदना शर्मा, सुनीता, प्रवीण यादव, रिंकू, निशा सहित स्कूल स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed