फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The construction of Swarna Jayanti Park will start soon in the city, announced by the Chief Minister in the year 2016

शहर में जल्द शुरू होगा स्वर्ण जयंती पार्क का निर्माण,वर्ष 2016 में मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा

Sat, 09 Oct 2021 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
The construction of Swarna Jayanti Park will start soon in the city, announced by the Chief Minister in the year 2016
इस स्थान पर बनाया जाएगा स्वर्ण जयंती पार्क। - फोटो : Palwal
हथीन। शहर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा वर्ष 2016 में स्वर्ण जयंती पार्क के निर्माण की घोषणा पर काम होने की उम्मीद अभी भी बनी हुई है। नगर पालिका सचिव मुकेश के अनुसार, जल्द ही पार्क का काम शुरू हो जाएगा। पिछले पांच वर्षों से पार्क का निर्माण कार्य कागजी कार्रवाई में अटका हुआ था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। स्वर्ण जयंती पार्क का निर्माण श्मशान रोड की साइड में 99 लाख 71 हजार 813 रुपये के बजट से होगा। इसके लिए टेंडर भी 26 अक्टूबर को निकाले जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि इस बार सभी आपत्तियों का निपटारा कर दिया गया है। सभी स्थानों से प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल चुकी है।
विज्ञापन

दरअसल, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य स्थापना के 50वें वर्ष के उपलक्ष्य में वर्ष 2016 में हथीन में स्वर्ण जयंती पार्क का निर्माण करवाने की घोषणा की थी। इससे लोगों में उम्मीद बंधी थी कि पार्क का निर्माण शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। लेकिन, पिछले पांच वर्षों से पार्क निर्माण परियोजना कागजी औपचारिकताओं में अटका रहा। पहले तो पार्क निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि पर प्रशासन ने आपत्तियां लगा दी। इसके बाद नगर पालिका ने दूसरी जगह प्रस्तावित की तो निर्माण फाइल फिर लटक गई। कई बार तकनीकी कारणों से आपत्तियां लगा दी गईं। इसके बाद लोगों में निराशा बनने लगीं। जिला मुख्यालय से फाइल राज्य मुख्यालय में गई तो वहां भी इस पर कोई कार्य नहीं हुआ। नगर पालिका चेयरमैन सुमित राजपूत ने इस मामले में विधायक प्रवीण डागर से संपर्क किया। इसके बावजूद फाइल एक वर्ष तक राज्य मुख्यालय में अटकी रही, लेकिन अब राज्य मुख्यालय ने पार्क निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती पार्क निर्माण का लाभ पूरे शहर के लोगों को मिलेगा। शहर में कोई ऐसा सार्वजनिक स्थल नहीं था, जहां आम आदमी फुर्सत के क्षण गुजार सके। - सुधीर कुमार आर्य, पूर्व मंडल महासचिव, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। आधुनिक फव्वारे सहित बच्चों के मनोरंजन एवं अभ्यास की सुविधाएं भी पार्क में उपलब्ध कराई जाएंगी।
- सुमित राजपूत, चेयरमैन, नगर पालिका हथीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed