{"_id":"67f9708c1c2af557720f4f8e","slug":"the-condition-of-the-roads-of-the-district-will-change-with-rs-250-crore-money-will-be-spent-on-repair-and-beautification-palwal-news-c-24-1-as11003-113537-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: 250 करोड़ से बदलेगी जिले की सड़कों की हालत, मरम्मत व सौंदर्यीकरण पर होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: 250 करोड़ से बदलेगी जिले की सड़कों की हालत, मरम्मत व सौंदर्यीकरण पर होंगे खर्च
विज्ञापन
- राज्य सरकार ने जारी की राशि, 6 महीने में कार्य पूरा करने का लक्ष्य, मानसून से पहले ड्रेनों की होगी सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर की जर्जर सड़कों और जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। जिले की सभी टूटी सड़कों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण के लिए 250 करोड़ रुपये का बजट राज्य सरकार ने जारी कर दिया है। खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता और कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शुक्रवार को जिला सचिवालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कहा कि पलवल उनकी प्राथमिकता है। जिले के विकास के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले की सड़कों की मरम्मत व सौंदर्यीकरण का काम अगले 6 महीनों में पूरा हो जाना चाहिए।
मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूरे प्रदेश की सड़कों को गड्ढे मुक्त कर बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। खासतौर पर पलवल के लिए 250 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समयबद्ध तरीके से सड़क मरम्मत के काम पूरे किए जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने मानसून से पहले जिले की ड्रेनों की सफाई और जलभराव की समस्या पर भी खास फोकस करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि बारिश के बाद 30 मिनट के अंदर जलभराव खत्म करने की व्यवस्था की जाए। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी जिम्मेदारी से काम करें।
मंत्री ने सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नगर परिषद को निर्देश दिए कि रात्रि सफाई अभियान भी शुरू किया जाए। बिजली निगम को गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी व्यवस्था बनाने के लिए कहा गया है। उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों की मॉनीटरिंग के लिए कमेटी बनाने को भी कहा। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी, एसडीएम ज्योति, डीएमसी मनीषा शर्मा, एसडीएम गुरमीत सिंह, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, नगराधीश अप्रतिम सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बिजली शिकायत केंद्र कार्यालय का उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम ने शुक्रवार को पलवल अनाज मंडी स्थित बिजली शिकायत केंद्र कार्यालय का उद्घाटन किया। यह केंद्र दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा बनाया गया है। मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि इस केंद्र के शुरू होने से अब शहरवासियों को बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि आमजन की समस्याओं का समाधान समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से हो। यह शिकायत केंद्र एक ही छत के नीचे बिजली से जुड़ी सभी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेगा। मंत्री ने इसे क्षेत्रीय विकास की दिशा में अहम कदम बताया। इस मौके पर बिजली निगम के एक्सईएन कुलदीप अत्री, एसडीओ हेमंत शर्मा, ब्रिज मोहन और प्रेम सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।