{"_id":"6005bd0d8ebc3e33ae5493f0","slug":"the-condition-of-the-jam-remained-throughout-the-day-due-to-root-diversion-palwal-news-noi5606385180","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट डायवर्जन से पूरे दिन रही जाम की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट डायवर्जन से पूरे दिन रही जाम की स्थिति
विज्ञापन
पलवल। किसान आंदोलन के चलते रूट डायवर्जन का असर शहर की यातायात व्यवस्था पर दिखाई दे रहा है। केजीपी-केएमपी के बजाय शहर के अंदर से ट्रकों आदि बड़े वाहनों के गुजरने के कारण सोमवार को भी पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिसकर्मी पूरे दिन स्थिति सामान्य करने की कोशिश करते रहे।
पिछले 50 दिनों से केजीपी-केएमपी इंटरचेंज पर किसानों के चल रहे धरने के कारण अब ट्रक व बड़े वाहनों ने शहर के अंदर से होकर गुजारा जा रहा है। अलीगढ़-जेवर के रास्ते व सोहना की ओर से आने वाले बड़े वाहन व ट्रक शहर के अंदर से जा रहे हैं। एक तरफ बड़े वाहनों का आवागमन और दूसरी तरफ सड़कों पर लगी रेहड़ियां व दुकानदारों के अतिक्रमण के चलते शहर पूरी तरह से जाम की समस्या से जूझ रहा है। रेहड़ी वाले सड़क पर ही रेहड़ी लगाकर खड़े रहते हैं। जिस कारण सड़क की चौड़ाई मात्र 15 से 20 फुट नजर आती है।
नागरिक अस्पताल के सामने बिगड़ी है स्थिति
सोहना रोड पर मुड़ते ही जिला नागरिक अस्पताल है। नागरिक अस्पताल के मुख्य द्वार पर ही रेहड़ी वालों व तिपहिया वाहन चालकों का कब्जा रहता है। ऐसे में वहां जाम अधिक लग जाता है। जिसका असर पूरे सोहना रोड पर हथीन मोड़ तक तथा इधर आगरा चौक तक रहता है।
विज्ञापन
वर्जन-
नगर परिषद को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। सड़कों के किनारे खड़े रेहड़ी वालों के अतिक्रमण को हटवाना चाहिए। खासकर सोहना रोड पर नागरिक अस्पताल के सामने से। ऐसा करने से जाम में कुछ राहत मिलेगी। - गुलशन राय गोयल, सेवानिवृत्त प्राचार्य
सोहना रोड से आगरा चौक तक जाने में पसीने छूट जाते हैं। आजकल ट्रकों का ज्यादा आवागमन रहता है। ऐसे में जाम लगा रहता है। नगर परिषद अधिकारी व प्रशासन इन रेहड़ी वालों को हटवाकर रोड को चौड़ा कराए, ताकि जाम न लगे। - मुनीष भारद्वाज, निवासी कानूनगोयान मोहल्ला सोहना रोड पलवल
शहर में खासकर पुराने जीटी रोड व जिला नागरिक अस्पताल के सामने खड़े रेहड़ी वालों को हटवाया जाएगा। उन्हें हटाने के लिए अधिकारियों से बोल दिया गया है। न मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी व चालान भी काटे जाएंगे। - इंदू भारद्वाज, चेयरपर्सन नगर परिषद