फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The cold returned due to rain, the concern of farmers increased on the relief from pollution

Palwal News: बारिश से लौटी ठंड, प्रदूषण से मिली राहत पर किसानों की चिंता बढ़ी

Sun, 19 Mar 2023 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
The cold returned due to rain, the concern of farmers increased on the relief from pollution
फोटो संख्या: 16,17
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में मौसम का मिजाज लगातार दूसरे दिन भी बिगड़ा रहा। आसमान में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी से लोगों को ठंड का अहसास हुआ है। वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। दूसरी ओर हवा चलने से प्रदूषण से राहत मिली है। इस दौरान अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले दो दिन तक हल्की बारिश होने की संभावना हैं और तापमान में भी गिरावट बनी रहेगी।
शहर में दो दिनों से मौसम बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह के समय हल्के बादल छा रहे थे और दिन में धूप निकल रही थी। शनिवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर के समय कुछ समय के लिए हल्की धूप निकली। वहीं सुबह से ही आठ किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। इसमें थोड़ी ठंडक थी। दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई और देर शाम तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। हवा चलने से मौसम ठंडा बना रहा। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को तापमान में लगभग छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 दर्ज किया था, शनिवार को घटकर 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

--
गेहूं तैयार, किसानों की चिंता बढ़ी
इस समय खेतों में गेहूं की फसल खड़ी है। शनिवार हुई बूंदाबांदी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। अन्य जिलों की तरफ यदि यहां भी तेज बारिश या ओलावृष्टि हुई। इससे फसलों काे काफी नुकसान पहुंचेगा। इस बार फरीदाबाद में 29500 हेक्टेयर में गेहूं की फसल बोई गई है। इसके अलावा 1400 हेक्टेयर में सरसों की फसल है। ऐसे में जिस प्रकार मौसम ने अचानक करवट बदली है, किसान परेशान हैं। अगर बारिश तेज होती है और हवा चल गई तो खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसल गिर जाएगी, जिससे किसानों को भारी नुकसान होगा। कृषि विभाग के निदेशक डाॅ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि अगर बारिश तेज होने के साथ-साथ अगर तेज हवा भी चल गई तो गेहूं की फसल में भारी नुकसान होगा। हालांकि मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए किसानों को आगाह कर दिया था कि वे गेहूं की फसल में पानी ना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
बूंदाबादी से हवा हुई साफ
बूंदाबांदी और तेज हवा से प्रदूषण स्तर में सुधार देखने को मिला। लोगों ने स्वच्छ हवा में सांस ली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार शनिवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 182 दर्ज किया गया। जो प्रदूषण की मध्यम श्रेणी में आता है। वहीं शहर के अलग - अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर-11 क्षेत्र में 262, सेक्टर क्षेत्र 30 में 188, एनआईटी क्षेत्र में 95 व बल्लभगढ़ क्षेत्र में 80 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed