फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The city immersed in devotion to Lord Shiva on Shivratri.

Palwal News: शिवरात्रि पर भोले की भक्ति में रमा शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The city immersed in devotion to Lord Shiva on Shivratri.
शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल।
श्रावण मास की शिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

वहीं, शहर के विभिन्न मंदिरों में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, दूध, दही, शहद और पुष्प अर्पित किए। मंदिरों में दिनभर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। श्रावण शिवरात्रि को लेकर मंदिरों में विशेष सजावट और पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गई थी। कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों ने अपनी यात्रा पूरी होने पर भगवान शिव का अभिषेक किया। श्रद्धालुओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


जलाभिषेक के बाद सामूहिक भंडारा
हथीन।
शहर के प्राचीन सिद्धपीठ शिव मंदिर कुंडा धाम पर मंगलवार को जलाभिषेक कार्यक्रम के बाद सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैंकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर प्राचीन मंदिर की सेवा समिति के प्रधान रविन कुमार एवं सेवा समिति के अन्य सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया। समाज के सभी वर्गों के लोग सामूहिक भोज में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed