{"_id":"6176f1846078474cd378cb65","slug":"the-chairman-locked-the-municipal-office-palwal-news-noi6124223111","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन ने नगरपालिका कार्यालय में की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन ने नगरपालिका कार्यालय में की तालाबंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथीन। नगर पालिका के निवर्तमान चेयरमैन सुमित राजपूत ने सोमवार को स्वयं नगर पालिका जाकर मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। उनके साथ कई पार्षद भी मौजूद थे। चेयरमैन नगर पालिका कर्मचारियों व अधिकारियों के कार्यालय में न बैठने से नाराज थे। इससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोई नोड्यूज लेने के लिए चक्कर लगा रहा है तो कोई पालिका से संबंधित अन्य किसी कार्य के लिए चक्कर काट रहा है। यह स्थिति कोई नई नहीं है, बल्कि काफी समय से बनी है। इसी के चलते निवर्तमान चेयरमैन ने पालिका कार्यालय में तालाबंदी कर दी।
नगर पालिका कार्यालय पहुंचे चेयरमैन सुमित राजपूत के साथ वार्ड नंबर नौ की महिला पार्षद प्रतिनिधि अशोक तंवर, वार्ड-4 के पार्षद चन्द्रसेन, गिर्राज ठेकेदार, पालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन सुभाष सिंगला आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। चेयरमैन सुमित राजपूत ने बताया कि पालिका सचिव मुकेश कुमार व अन्य अधिकारी यहां आते ही नहीं है, सचिव फोन उठाता नहीं या फोन स्वीच ऑफ जाता है। कोई अन्य अधिकारी यहां बैठने को तैयार नहीं। एनडीसी पोर्टल ठप पड़ा हुआ है। जिस कारण लोगों को नोड्यूज नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं पालिका प्रशासन की आय भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि तीन महीने से कर्मचारियों की तनख्वाह नहीं निकाली गई है। इसलिए मजबूरीवश तालाबंदी जैसा कदम उठाना पड़ रहा है। एक महीने पूर्व पालिका चेयरमैन सुमित राजपूत ने तालाबंदी करने की चेतावनी दी थी। पालिका सचिव मुकेश कुमार के मोबाइल नंबर पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन मोबाइल स्वीच ऑफ आता रहा। जिस कारण उनकी टिप्पणी नहीं मिल पाई।