फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The burnt Mewati truck driver lost the battle of life in Jaipur

Palwal News: जिंदगी की जंग हार गया जयपुर में झुलसा मेवाती ट्रक ड्राइवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
The burnt Mewati truck driver lost the battle of life in Jaipur
पिनगवां। जयपुर में गैस सिलेंडर की गाड़ी का टेंक फटने से आग में झुलसा मेवात का ट्रक ड्राइवर यूसुफ शनिवार को जिंदगी की जंग हार गया। इस हादसे में यूसुफ समेत अब तक मरने वालों की संख्या 15 बताई जा रही है, जबकि कई अन्य लोग घायल भी हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। यूसुफ की मौत की खबर से उसके परिवार और गांव में शौक की लहर है। जिला पार्षद तोफीक और गांव के सरपंच ने यूसुफ के मरने की पुष्टि की है। बता दें कि पिनगवां के गांव हींगनपुर का रहने वाला यूसुफ पिछले करीब बीस साल से ट्रक चलाता है। शुक्रवार की सुबह जयपुर में एलपीजी गैस सिलेंडर की गाड़ी का टेंक फटने से ट्रक चालक यूसुफ पुत्र उस्मान आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed