{"_id":"650dd515ff2e576535011706","slug":"the-bullies-forced-him-to-climb-the-pole-to-connect-the-wire-death-due-to-electric-shock-palwal-news-c-1-1-noi1076-945629-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: दबंगों ने तार जोड़ने को जबरन खंभे पर चढ़ाया, करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: दबंगों ने तार जोड़ने को जबरन खंभे पर चढ़ाया, करंट से मौत
विज्ञापन
अनुसूचित जाति का था युवक, सरकारी जमीन से पेड़ काटने पर बिजली के तार टूट गए थे संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव धतीर में दबंगों ने बिजली के तार जोड़ने के लिए जबरदस्ती 23 वर्षीय युवक को बिजली के खंभे पर चढ़ा दिया, जिससे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। आरोप है कि दबंगों ने सरकारी जमीन से पेड़ काट लिए, जिससे बिजली के तार टूट गए थे। इन्हीं बिजली के तारों को जोड़ने के लिए दबंगों ने युवक को खंभे पर चढ़ायाा था। वारदात के बाद ग्रामीणों ने धतीर चौकी पहुंचकर हंगामा किया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
गांव धतीर निवासी करण ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 21 सितंबर को उनके गांव में हरभजन और ओमप्रकाश ने सरकारी पंचायती जमीन के पेड़ जबरदस्ती काट दिए थे, जिससे बिजली के तार टूटकर नीचे गिर गए थे। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। टूटे तारों को जोड़ने के लिए आरोपियों ने उसके भाई लोकेश को धमका कर जबरन बिजली के खंभे पर चढ़ा दिया था, जिससे लोकेश को करंट लग गया। वह आनन-फानन में लोकेश को लेकर जिला नागरिक अस्पताल गए। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के एम्स रेफर कर दिया गया। दिल्ली के एम्स में शुक्रवार को लोकेश ने दम तोड़ दिया।
शिकायतकर्ता के अनुसार, इससे पहले भी कई मामलों में वह दंबगों की शिकायत पुलिस में कर चुके हैं। इनकी हरकतों के लिए गांव में कई बार पंचायत भी हो चुकी है, परंतु दबंग होने के कारण वह अनुसूचित समाज के लोगों को परेशान करते हैं।