फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The boy who dispensed medicine to be sealed

लड़का होने की दवा देने वाला दवाखाना को किया सील

Wed, 10 Jun 2020 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
The boy who dispensed medicine to be sealed
लड़का होने की दवा देने वाला दवाखाना को किया सील
विज्ञापन

हसनपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को यमुना रोड पर एक क्लीनिक पर छापा मारकर गर्भ निरोधक गोलियां और अन्य पाबंदी लगी हुई दवाइयां बरामद की हैं। क्लीनिक चलाने वाला वैद्य स्वास्थ्य विभाग की टीम को चकमा देकर फरार हो गया। विभाग ने वैद्य के खिलाफ हसनपुर थाने में मुकदमा दर्ज करा कर क्लीनिक को सील कर दिया है। वह महिलाओं को लड़का होने की दवा देता था। जिन्हें लड़की की संभावना होती थी, उन्हें गर्भ गिराने की दवा भी देता था।

जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि हसनपुर में यमुना रोड पर बघेल दवाखाना खुला हुआ है तथा उसका संचालक वैद्य बाबूलाल बघेल महिलाओं को लड़का होने की दवा देता है। महिला को लड़का होने की दवा देने के लिए चार बार बुलाता है तथा उससे छह हजार रुपये वसूलता है। इसके अलावा महिलाओं को गर्भपात की दवा भी देेता है। उन्होंने बताया कि इस शिकायत के बाद उन्होंने उप सिविल सर्जन डॉ. संजय शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने मंगलवार को पहले दो महिलाओं को वैद्य के पास लड़का होने की दवा लेने के लिए भेजी थी। उनकी जांच करने के बाद वैद्य ने उन्हें बुधवार को खाली पेट बुलाया। बुधवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन महिलाओं को 500-500 रुपये के दो नोट दे दिए तथा उन्हें उसके पास भेज दिया। उन रुपयों के नंबर विभाग ने नोट कर लिए। महिलाओं ने वैद्य के पास जाकर दवा मांगी तथा एक हजार रुपये 500-500 रुपये के नोट वैद्य को देकर विभाग की टीम को इशारा कर दिया। टीम ने मौके पर पहुंच कर वैद्य को पकड़ लिया तथा रुपये बरामद कर लिए। उसी दौरान आरोपी स्वास्थ्य विभाग की टीम को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। सिविल सर्जन ने बताया कि इस तरह के फर्जी तरीके से चलाए जा रहे दवाखानों व क्लीनिकों के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed