{"_id":"587ca63d4f1c1bd103efed3f","slug":"the-ambulance-was-taking-a-bad-woman-for-delivery","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के लिए महिला को लेने गई एंबुलेंस हुई खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के लिए महिला को लेने गई एंबुलेंस हुई खराब
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2017 04:24 PM IST
विज्ञापन
एंबूलेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र व प्रदेश सरकार गर्भवती महिलाओं को सेवाएं उपलब्ध कराने के तमाम वायदे करे3, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की कंडम एंबुलेंस सेवाओं के सामने सभी वायदे दम तोड़ते नजर आते है3। रविवार को जिला स्तरीय सिविल अस्पताल के एंबुलेंस सेवा विभाग की बड़ी लापरवाही उस समय सामने आई जब गर्भवती महिला को लेने के लिए कंडम एंबुलेंस को भेज दिया गया। गांव पहुंचते ही एंबुलेंस का बैरिंग टूट गया और लगभग 6 घंटे तक एंबुलेंस वहीं खराब हालत में खड़ी रही।
विज्ञापन
दर्द से कराह रही महिला के परिजनों को आसपास के गांवों में किसी दाई या महिला चिकित्सक की तलाश में भटकना पड़ा। बाद में साथ के गांव से आई एक दाई ने घर पर डिलीवरी कराई। हालांकि अस्पताल से दूसरी एंबुलेंस को डिलीवरी लेने के लिए भेज दिया गया, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही महिला की डिलीवरी हो चुकी थी।
विज्ञापन
गांव नंदावाला निवासी भोले ने बताया कि रविवार की सुबह उनके पुत्र अशोक की पत्नी पिंकी को प्रसव पीड़ा शुरु हुई। प्रसव पीड़ा के बाद उन्होंने पलवल के जिला स्तरीय सिविल अस्पताल के कंट्रोल रूम को फोन कर एंबुलेंस सेवा मांगी। करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस गांव में पहुंची तो सही, लेकिन वह भी कंडम हालात में। एंबुलेंस के गांव में पहुंचते ही उसका बैरिंग टूट गया और खराब अवस्था में लगभग छह घंटे तक गांव में खड़ी रही। उन्होंने बताया कि इस बीच उनकी पुत्रवधू दर्द से कराहती रही। जिसके बाद वह दाई के लिए आसपास के गांवों के चक्कर काटते रहे। काफी देर बाद पास के गांव से एक दाई को बुलाकर उनकी पुत्रवधू की डिलीवरी कराई गई। पिंकी ने बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन
एंबुलेंस के चालक जयवीर ने बताया कि यह एंबुलेंस कंडम अवस्था में है, इस बारे में उन्होंने अधिकारियों को सुचित भी किया हुआ है। दूसरी एंबुलेंस मौके पहुंच गई थी लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही महिला की डिलीवरी हो चुकी थी।