{"_id":"4e00bbf7387753df45f067089bb7ec12","slug":"the-admin-not-serious-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं
अमर उजाला, पलवल
Updated Sun, 06 Oct 2013 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन प्रशासन इन मामलों को लेकर गंभीर नहीं है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू के आंकड़े बताने से कन्नी काटते हुए कह रहा है कि उनके पास कोई रिकॉर्ड नहीं होता है।
विज्ञापन
फर्रूखनगर में आए दिन डेंगू के मरीज अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था के कारण लोग मरीजों को निजी अस्पतालों में ले जाकर इलाज कराने को विवश हैं। मलेरिया व वायरल के मरीज भी लगातार बढ़ रहे है।
विज्ञापन
बालाजी नगर में बबलु, रवि, पंकज, शिवानी, ईना, हर्ष, लक्ष्मीनारायण डेंगू की चपेट में हैं। निजी अस्पतालों के आंकड़े दोगुने हैं। दो साल पहले फॉगिंग की गई थी। उसके बाद से कसबा व आसपास के गांवों में कहीं पर भी फॉगिंग नहीं की गई।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अभी तक प्लेटलेट्स सेपरेटर मशीन नहीं आई है और न ही एंटीबायोटिक दवाओं का उचित प्रबंध है।
सुविधाओं के अभाव में मरीज गुड़गांव के निजी व महंगे अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर हो रहे हैं।