फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The accused who attacked the police team with lethal weapons has been arrested.

Palwal News: पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The accused who attacked the police team with lethal weapons has been arrested.
-तीन साल से चल रहा था फरार, क्राइम ब्रांच हथीन की टीम ने उंटावड़ गांव से दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। उटावड़ थाना पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में सवा तीन साल से फरार चल रहे एक आरोपी को क्राइम ब्रांच हथीन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मुफीद उर्फ अम्मारी उर्फ अमरी उर्फ उमरी के रूप में हुई है। उसे उटावड़ गांव से गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

क्राइम ब्रांच हथीन के इंचार्ज इंस्पेक्टर ने बताया कि स्टाफ में तैनात सब इंस्पेक्टर खां के नेतृत्व वाली टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया 23 दिसंबर 2021 को उटावड़ थाना की पुलिस टीम जब उटावड़ गांव में दालत से जमानत कराकर फरार हुए एक आरोपी को पकड़ने के लिए गई थी। उस समय 25-30 लोगों ने लाठी डंडा व पत्थर आदि से पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला कर दिया था। सरकारी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इस संदर्भ में उटावड़ थाना में आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी, लेकिन आरोपी मुफीद उर्फ अम्मारी उर्फ अमरी उर्फ उमरी फरार चल रहा था। उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed