फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The accused was rescued by attacking the police team, case registered against eight, one arrested

Palwal News: पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया, आठ पर केस दर्ज, एक धरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
The accused was rescued by attacking the police team, case registered against eight, one arrested
हथीन के आलीमेव गांव में 22 साल से फरार बदमाश को पकड़ने गई थी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। आलीमेव गांव में अदालत से 22 वर्षों से फरार चल रहे बदमाश जावेद को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। आरोपी के परिजनों और समर्थकों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर उसे छुड़ा लिया और मौके से भगा दिया। बहीन थाना पुलिस ने इस संबंध में आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के साथ मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहीन थाना प्रभारी सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ 2008 में हथीन अदालत द्वारा आर्म्स एक्ट के मामले में घोषित अपराधी जावेद को गिरफ्तार करने के लिए आलीमेव गांव पहुंचे थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने जावेद के घर पर दबिश दी और उसे काबू में ले लिया। इसी दौरान जावेद के स्वजन और अन्य लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस टीम को घेर लिया। उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर जावेद पुलिस की पकड़ से निकलकर भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने हमले में शामिल लोगों की पहचान कर ली है। इनमें ताहिर, साबीर, दाऊद, खुशी तथा परिवार की महिलाएं हफीजन, आईस्ता, हबीबन और मुस्कान शामिल हैं। मौके पर पुलिस ने ताहिर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फरार जावेद सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed