फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Tenders for development works stalled for a year

Palwal News: एक साल से विकास कार्यों के टेंडर अटके, कार्यकारी अभियंता पर आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Tenders for development works stalled for a year
वार्ड-9 की पार्षद स्वेता गुप्ता ने उपायुक्त से की जांच और कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नगर परिषद नूंह में विकास कार्यों के लंबित टेंडरों को लेकर नया विवाद सामने आया है। वार्ड-9 की पार्षद स्वेता गुप्ता ने नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता डालचंद शर्मा के खिलाफ उपायुक्त को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि पिछले करीब एक वर्ष से विकास कार्यों के टेंडर जानबूझकर ऑनलाइन जारी नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा लंबित टेंडरों को शीघ्र जारी कराने की मांग की है।


पार्षद का कहना है कि सभी आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृतियां और औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद टेंडर प्रक्रिया लंबित है, जिससे शहर के कई विकास कार्य ठप पड़े हैं और लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कई बार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि टेंडर पोर्टल बंद था तो अन्य विभागों के टेंडर कैसे जारी हुए और यदि पोर्टल चालू था तो नगर परिषद के टेंडर क्यों नहीं निकाले गए।
विज्ञापन


उधर, कार्यकारी अभियंता ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जल्द ही लंबित टेंडर जारी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed