फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Teenager was raped by showing a knife in Oyo Hotel

ओयो होटल में चाकू दिखा कर किशोरी से किया दुष्कर्म

Wed, 30 Mar 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Teenager was raped by showing a knife in Oyo Hotel
पलवल। किशोरी को चाकू दिखाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने किशोरी को फोन व साइकिल देने का लालच देकर ओयो होटल रूम में बुलाया था। महिला थाना पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रजमा देवी के अनुसार एक 16 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दी शिकायत ने कहा कि गांव निवासी हरिओम उसे काफी दिनों से परेशान करता आ रहा है। वह उसे जबरन अपने पास बुलाने के लिए कभी अपने हाथ की नस काटने का बहाना बनाता था तो कभी एक्सीडेंट होने का बहाना बनाता है। बीती 18 मार्च को आरोपी ने उसे साइकिल व फोन देने के बहाने पलवल बुलाया और उसे होटल में ले गया। होटल में ले जाकर आरोपी ने उसे चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed