{"_id":"5f4d2d5b8ebc3ee4f94a0f2d","slug":"teenager-raped-by-calling-home-case-registered-palwal-news-noi533207657","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को घर बुलाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को घर बुलाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
विज्ञापन

पलवल। किशोरी को बहला-फुसला अपने घर बुलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
जांच अधिकारी एएसआई अनीता के अनुसार क्षेत्र के एक निवासी 14 वर्षीय किशोरी ने शिकायत दर्ज कराई है। किशोरी के अनुसार 30 अगस्त को तड़के तीन बजे वह घर में सोई हुई थी। तभी गांव निवासी एक युवक ने फोन कर उसे घर के बाहर बुलाया। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी किशोरी को उसकी बुआ के घर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने अपनी बुआ को आपबीती बताई। बुआ ने किशोरी के परिजनों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। इसके बाद किशोरी ने परिजनों की मदद से आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।