{"_id":"6a74e5bfbe6c300d120eedb8","slug":"teenager-goes-missing-after-saying-he-was-going-home-palwal-news-c-24-1-pal1008-126727-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: घर जाने की बात कहकर निकला किशोर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: घर जाने की बात कहकर निकला किशोर लापता
विज्ञापन
पलवल।
कैंप थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार जवाहर नगर निवासी सुमन ने शिकायत में बताया कि वह कुसलीपुर गांव स्थित लघु सचिवालय स्थित कैंटीन संचालित करती हैं। उनका 14 वर्षीय बेटा मोहित पिछले कई दिनों से बीमार था, इसलिए उसे स्कूल नहीं भेजा गया। बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे तक वह मां के पास सचिवालय में था। इसके बाद वह घर जाने की बात कहकर वहां से निकल गया। शाम करीब छह बजे जब सुमन घर पहुंचीं तो मोहित वहां नहीं मिला। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। संवाद