फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Team that went to catch criminals attacked, three policemen injured

Palwal News: बदमाशों को पकड़ने गई टीम पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल

Tue, 27 Feb 2024 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Team that went to catch criminals attacked, three policemen injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होडल। क्षेत्र के गांव भुलवाना में मुखबिर की सूचना के आधार पर पूछताछ के लिए आरोपियों को पकड़ने गई क्राइम ब्रांच की टीम पर लाठी डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया गया।


हमले के दौरान क्राइम ब्रांच के तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए और उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। थाना पुलिस ने क्राइम ब्रांच के प्रभारी की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों सहित दर्जनों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी उमर मोहम्मद ने बताया कि क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लूटपाट की घटना की जांच के लिए वह हसनपुर चौक मौजूद थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि गांव भुलवाना निवासी राहुल और मनीष इस घटना में शामिल हो सकते हैं । सूचना के आधार पर जब टीम उनके घर उनसे पूछताछ के लिए पहुंची तो विशाल , अमित, अनिल, रामकिशन, लालाराम सुखराम के अलावा पांच व छह लड़कों ने टीम पर हमला कर दोनों आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया। बाद में दर्जनों की संख्या में महिलाएं मौके पर आ गईं और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। जिसमें पुलिस कर्मचारियों को चोटें आईं और उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम प्रभारी रविंद्र की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले में शामिल आरोपी राहुल व मनीष को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed