{"_id":"602e9d868ebc3ee95a7788b7","slug":"teacher-upset-with-dirt-in-sports-stadium-palwal-news-noi566475053","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल स्टेडियम में गंदगी से शिक्षक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल स्टेडियम में गंदगी से शिक्षक परेशान
विज्ञापन
पलवल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम में शिक्षकों के लिए सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन सफाई व्यवस्था नाममात्र भी नहीं है। शौचालयों और आसपास हर वक्त गंदगी फैली रहती है, वहीं पीने के पानी की भी कोई उचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में शिक्षकों को काफी परेशानी आ रही है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद व हरियाणा योग परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षकों के लिए योग प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। शिविर में प्रतिदिन सैकड़ों शिक्षक प्रशिक्षण लेने के लिए आते हैं। लेकिन यहां पर अव्यवस्थाओं का आलम यह है कि प्रशिक्षण के दौरान सभी को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। स्टेडियम के शौचालय ही स्थिति बेहद खराब है। यहां पानी की काफी व्यवस्था नहीं है, ऊपर से सफाई भी नहीं कराई जाती है। ऐसे में दुर्गंध के कारण पास से गुजरना भी मुश्किल है। अध्यापकों का कहना है कि शौचालय में सफाई नहीं होने से काफी परेशानी होती है।
वर्जन-
यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। शौचालय की सफाई करवाई जाएगी। शिक्षकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - मैरी मसीह, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी