फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Teacher's got award for Saksham scheme

सक्षम विद्यालय परियोजना के तहत होडल के शिक्षक हुए सम्मानित

Fri, 26 Jul 2019 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Teacher's got award for Saksham scheme
पलवल में सक्षम स्कूल कार्यक्रम की सफलता के लिए एबीआरसी महेश गौड़ को सम्मानित करते उपायुक्त। - फोटो : Palwal
होडल। जिला उपायुक्त कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री सक्षम विद्यालय परियोजना के अंतर्गत जिला स्तरीय सक्षम शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में जिले के अधिकारी एवं अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर होडल खंड को सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एबीआरसी महेश गौड़ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में होडल खंड के कुल 12 अध्यापकों को सम्मानित किया गया जिनमें मुख्य रूप से सक्षम के नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य जीत पाल सिंह, रंजीत सिंह ,नारायण सिंह, अनिल कुमार, मोहन श्याम शर्मा, मोनिका, सुमेर सिंह, विजय सिंह, राकेश कुमार, नरेंद्र सिंह, हरे राम, अभिषेक आदि शामिल हैं। इसके साथ-साथ एपीसी राकेश बघेल, उमेश राना, हरेंद्र सिंह हुकम चंद, संदीप विजयलक्ष्मी आदि को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपायुक्त यशपाल उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पलवल जिले को सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी अध्यापक व अधिकारी बधाई के पात्र हैं लेकिन उनकी मेहनत तब रंग लाएगी जब उनके द्वारा किया गया कर्म सार्थक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed