फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   tea bag loaded truck loot

चालकों को बांधकर चाय पत्ती से भरा ट्रक लूटा

Sat, 29 Aug 2020 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
tea bag loaded truck loot
पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत 2 ट्रक चालकों को बंधक बनाकर उन्हें अगवा करने व चाय की पत्ती से भरे ट्रक को लूटकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। लुटेरे अगवा किए दोनों चालकों को गांव मानपुर के जंगलों में फेंक कर चले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी राहुल ने बताया कि सोनीपत जिले के गांव रोहना निवासी कुलदीप ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह ट्रक चालक है। इसी ट्रक पर पीड़ित के साथ दूसरा चालक गांव निवासी संदीप भी नौकरी करता है। 27 अगस्त को पीड़ित व उसका साथी गांव सीकरी स्थित स्वराज टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से चाय की पत्ती भरकर रोहतक जिले के हसनगढ़ के लिए चले थे। जब पलवल-सोहना मार्ग पर गांव धतीर के समीप पहुंचे तो पीछे से दस टायर ट्रक चालक ने आगे ट्रक लगाकर उनके ट्रक को रुकवा लिया और उससे व उसके साथी को जबरदस्ती नीचे उतारकर अपने ट्रक में डाल लिया और बुरी तरह से पिटा। बदमाश युवक उसे व उसके साथी के हाथ पैरों को बांधकर गांव मानपुर के जंगल में डाल गए और ट्रक को लूटकर फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed