{"_id":"6a6ba9a18b79c02f5f009b4d","slug":"target-to-plant-140-crore-saplings-in-haryana-gaurav-gautam-palwal-news-c-24-1-pal1008-126503-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 1.40 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य : गौरव गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 1.40 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य : गौरव गौतम
विज्ञापन
दूधौला स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन
जिले में दो लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। दूधौला गांव स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन और वन विभाग की ओर से 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया। एक पेड़ मां के नाम-पर्यावरण के नाम थीम पर आयोजित कार्यक्रम में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में 500 पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं और प्रत्येक नागरिक को पौधा लगाने के साथ उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरित हरियाणा अभियान के तहत प्रदेश में इस वर्ष 1.40 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए जनभागीदारी जरूरी है।
उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण विषय पर आयोजित क्विज और पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। जिला वन अधिकारी सुरेश कुमार पुनिया ने बताया कि इस वर्ष जिले में दो लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से 70 हजार पौधे वन विभाग लगाएगा। मियावाकी तकनीक से 30 हजार पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में 75 वर्ष से अधिक आयु के 49 पेड़ों को प्राणवायु देवता पेंशन योजना के तहत पेंशन दी जा रही है।