फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   taktric skull funeral ejected, arrested

तांत्रिक जलती चिता से निकालने लगा खोपड़ी, गिरफ्तार

Fri, 04 Oct 2013 11:26 PM IST
अमर उजाला, पलवल
अमर उजाला, पलवल Updated Fri, 04 Oct 2013 11:26 PM IST
विज्ञापन
taktric skull funeral ejected, arrested

एक तांत्रिक द्वारा जलती चिता से महिला की खोपड़ी निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दयाबस्ती निवासी उदयबीर नाम के तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मोहन नगर निवासी 65 वर्षीय महिला की बीती रात मौत हो गई। महिला का अंतिम संस्कार परिजनों ने माल गोदाम रोड स्थित मोक्ष धाम श्मशान घाट में किया। बताया गया कि महिला के शव को मुखाग्नि देने के बाद परिजन घर चले गए।
विज्ञापन


कुछ समय बाद मृतक के परिजन दोबारा श्मशान घाट पहुंचे। वे यह देखकर दंग रह गए कि एक व्यक्ति जलती हुई चिता को बिखेर रहा था। वह जलती चिता से खोपड़ी निकालकर उसे ठंडी करने लगा फिर कोई तांत्रिक क्रिया करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के परिजनों ने उसे उसी समय पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को उक्त तांत्रिक ने अपना नाम दयाबस्ती निवासी उदयबीर के तौर पर बताया।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी दशरथ ने बताया कि आरोपी तांत्रिक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तांत्रिक को शुक्रवार को सुबह अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed