{"_id":"57ee4b904f1c1b8707573a36","slug":"sweepers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी किया विरोध प्रदर्शन
palwal
Updated Fri, 30 Sep 2016 05:02 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते नगर परिषद के कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगरपरिषद् के सफाई कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी शहर में झाडू प्रदर्शन करते हुए जलूस निकाला। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व प्रधान कैलाश ने किया। इस दौरान जुलूस निकालकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
वहीं होडल में राज ङ्क्षसह जंगाडिया की अगुवाई में रोष प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों का कई महीनों का वेतन रूका हुआ है। वेतन ना मिलने के कारण कर्मचारियों व उनके परिवारों के समक्ष भूखे मरने की नौबत आ गई है। कर्मचारियों के परिवारों को बीमारियों के द्वारा जकड़ लेने से उनको अपने ईलाज कराने में पैसों के अभाव में भारी परेशानी का सामना करन पड़ रहा है।
विज्ञापन
कर्मचारियों के वेतन में से काटी गई जीपीएफ की राशि नबम्बर 2014 से जुलाई 2016 तक जीपीएफ की राशि खाते में जाम नहीं कराई गई है। कहा गया कि सरकार द्वारा अगर इसी प्रकार कर्मचारियों को परेशान किया गया तो कर्मचारी कार्य बंद करके हड़ताल पर चले जाऐगें तथा शहर में अगर कोई बिमारी फै लती है तो इसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
इस मौके पर श्रवण कुमार, सुनील कुमार, विजय, पूर्व प्रधान प्रताप, ओमप्रकाश दारोगा व कर्मचंद आदि मौजूद रहे। होडल में संघ के ब्लॉक प्रधान प्रधान महावीर, ओमप्रकाश, सुनील, चंदगी, जयप्रकाश, लखन, सतपाल, लाड़ो, जल्लो, शीला, कशमीरा व शकुन्तला के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद थे।