{"_id":"6555059859ecc60878037cc8","slug":"sugarcane-will-be-purchased-through-online-prescription-dr-banwari-palwal-news-c-24-1-fb11002-3264-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन पर्ची के माध्यम से खरीदा जाएगा गन्ना: डॉ.बनवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन पर्ची के माध्यम से खरीदा जाएगा गन्ना: डॉ.बनवारी
Wed, 15 Nov 2023 11:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। दी पलवल सहकारी चीनी मिल के 40वें गन्ना पिराई सत्र 2023-24 का बुधवार को शुभारंभ किया। शुभारभ में मुख्य अतिथि सहकारिता, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने बटन दबाकर व मिल के डोंगा की चेन में गन्ना डालकर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ में आहूति डालकर व पूजा-अर्चना करके किया गया। डॉ.बनवारी लाल, विधायक दीपक मंगला, जगदीश नायर, प्रवीन डागर व जिलाध्यक्ष चरणसिंह तेवतिया ने सभी मिल प्रबंधन, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गन्ना किसानों को पिराई सत्र की बधाई दी।
डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि मिल द्वारा प्रत्येक किसान का गन्ना पारदर्शिता व ऑनलाइन पर्ची के माध्यम से खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे आज आप सबके बीच आकर अत्यंत हर्ष की अनुभूति हो रही है समय पर पिराई सत्र का शुभारंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों के हित में गन्ने के मूल्य में 14 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की है और यह कदम निश्चित रूप से किसान हित में लिया गया उचित निर्णय है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि शुगर मिल द्वारा गन्ने की बोडिंग 38 लाख क्विंटल गन्ने की हुई है, जिसमें से मिल को लगभग 32 लाख क्विंटल गन्ना पिराई के लिए मिलने की संभावना है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे मिल में साफ-सुथरा गन्ना लाये ताकि गन्ने की रिकवरी में बढ़ोत्तरी हो सके और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए मिल के पिराई सत्र के दौरान किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आए। चीनी मिलों में चीनी की उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा सके। हरियाणा की शुगर मिलों को घाटे से बाहर निकालने के लिए बायोगैस, एथॉनोल प्लांट व को-जेनरेशन प्लांट लगाए जा रहे हैं। सहकारिता मंत्री ने मिल के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अटल कैंटीन योजना के तहत किसान भाइयों को 10 रुपये में भोजन की व्यवस्था की गई है। सहकारिता मंत्री ने पिराई सत्र 2023-24 के शुभारंभ अवसर पर मिल गेट पर प्रथम ट्रैक्टर से गन्ना लाने वाले किसान गांव दीघोट निवासी वीरेंद्र को शॉल व शगुन देकर सम्मानित किया तथा दूसरे नंबर पर ट्रक चालक रामवीर लीखी सेंटर से गन्ना लेकर मिल पहुंचा था उन्हें भी सहकारिता मंत्री ने शॉल व शगुन देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मिल की अध्यक्ष व जिला उपायुक्त पलवल नेहा सिंह ने कहा कि पलवल सहकारी चीनी मिल को वर्ष 1984-85 में 1250 टीसीडी की क्षमता के साथ पिराई का शुभारंभ किया गया था। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार गत वर्ष से मिल की क्षमता 2200 टीसीडी कर दी गई है। पलवल शुगर मिल का एरिया 32 किलोमीटर की परिधि में फैला हुआ है तथा इससे लगभग 400 गांवों के किसान लाभान्वित हैं। वर्तमान में मिल के 44,105 शेयर धारक हैं और लगभग 2470 किसानों के माध्यम से मिल गेट व 21 बाह्य गन्ना क्रय केन्द्रों द्वारा गन्ना उपलब्ध करवाया जा रहा है। पिराई सत्र 2022-23 में मिल ने 36.07 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई कर इतिहास में अब तक सर्वाधिक पिराई करने का लक्ष्य प्राप्त किया था। पिछले वर्ष चीनी की रिकवरी प्रतिशत 9.21 रही और 3,34,675 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया था। इस वर्ष मिल को अगेती किस्म का 80 प्रतिशत गन्ना उपलब्ध होगा जिससे चीनी की रिकवरी अधिक होगी। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक एवं एसडीएम पलवल शशि वसुंधरा, नगराधीश द्विजा मुख्य रूप से मौजूद रहे।