{"_id":"621a6d6d264a51171a20e752","slug":"students-stranded-in-ukraine-near-bucharest-airport-palwal-news-noi6344482192","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन में फंसे विद्यार्थी बुखारेस्ट हवाई अड्डे के समीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूक्रेन में फंसे विद्यार्थी बुखारेस्ट हवाई अड्डे के समीप
विज्ञापन
पलवल। यूक्रेन में फंसे हुए जिले के बच्चों में से कुछ बच्चे तो शनिवार का रोमानिया सीमा पर पहुंच गए हैं, जबकि दो-तीन बच्चे अब भी कीव में बंकर के अंदर ही फंसे हुए हैं। बंकर में फंसे बच्चों को अब खाने-पीने का भी संकट बनने लगा है। बंकर में फंसे सौंदहद के कृष्ण कुमार लगातार फोन कर अपने परिजनों से उसे घर बुलाने की गुहार लगा रहे हैं। वहीं, उसके परिजन लगातार अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। कृष्ण के परिजन अपने बेटे को घर बुलाने की मांग को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से भी मिले। यूक्रेन में कृष्ण के अलावा अन्य 20 बच्चे भी हैं। इनमें से जो बच्चे हवाई अड्डे के पास पहुंच गए हैं, उनकी रविवार तक भारत वापसी की उम्मीद है।
वीडियो काल पर हो रही बात
न्यू कॉलोनी निवासी मनोज चावला की बेटी महिमा चावला यूक्रेन की बुकोविनियन यूनिवर्सिटी (चरनी विक्सी) में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। वहां चल रहे युद्ध को लेकर महिमा की मां परेशान है। उनका कहना है कि हमें बेटी की बहुत चिंता है। मनोज चावला ने यूक्रेन में बेटी महिमा से शुक्रवार को 3.50 बजे वीडियो काल की। बेटी ने उन्हें अपने सुरक्षित स्थान पर होने की बात कहकर तसल्ली दी। महिमा ने बताया कि फेसबुक और ट्वीटर से अपील की जा रही है। इंडियन एंबेसी से भी बात की गई है।
बेटे की फ्लाइट रद्द
जवाहर नगर कैंप निवासी सीमा छाबड़ा ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है और उसका बड़ा बेटा भुवनेश बुकोविनियन यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस तीसरे साल की पढ़ाई कर रहा है वहां युद्ध चल रहा है। जिससे उनकी चिंताएं बढ़ रही है। शुक्रवार को उनकी बेटे से दो बजे वीडियो कॉल पर बात हुई तो वह कीव से हवाई जहाज रद्द होने पर बस के द्वारा वापस यूनिवर्सिटी जा रहा था। अब पोलैंड के रास्ते रविवार तक वापस इंडिया आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पलवल के ये बच्चे फंसे हैं यूक्रेन में
यूक्रेन में पलवल के जो बच्चे फंसे हुए हैं उनमें सौंदहद होडल निवासी कृष्ण के अलावा भुवनेश छाबड़ा, महिमा चावला, विपिन, सतपाल तंवर, चारूल, श्रुति तेवतिया, लोकेश बघेल, अतुल, सचिन, सौरभ, दीपक, नेहा व युद्धवीर सहित अन्य शामिल हैं।